नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी की फाइनल आंसर-की के बाद NEET UG Result 2025 भी जारी कर दिया है । आपको बता दे कि परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर में सिंगल शिफ्ट में किया गया था । अब उनका रिजल्ट भी 14 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है । अबकी बार पिछली साल की तुलना में रिजल्ट में भी काफी परिवर्तन देखने को मिला है , जिससे कट ऑफ भी कम रहेगी । जिसकी विस्तृत जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है।

देशभर के कुल 2209318 उम्मीदवारों में से 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा क्वालीफाई की है । राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल की है जो हनुमानगढ़ से बिलॉन्ग करते है और उन्होंने सीकर की फेमस कोचिंग संस्थान गुरुकृपा से अपनी पढ़ाई की थी । इन्होंने पहले ही प्रयास में नीट यूजी को क्रैक ही नहीं किया अपितु ऑल इंडिया रैंक 1 भी हासिल की है ।
यह भी देखें >>> NEET Result 2025 : नीट यूजी रिजल्ट जारी , यहां कर सकेंगे चेक
इसके अलावा उनका यह रैंक 686 स्कोर पर मिला है । अबकी बार एयर 1 के भी 700 से अधिक अंक नहीं जा सके क्योंकि अबकी बार पेपर बहुत ही हार्ड था । जिससे सभी के लिए कट ऑफ भी घटी है अब कितनी रहेगी इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी ।
देश में MBBS के लिए कुल सीट
भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है।
काउंसलिंग फॉर्म भरते वक्त आपको MBBS और BDS दोनों के लिए समान रूप से हिट करना होगा। ऐसे में चॉइस फिल करते समय प्रायॉरिटी फिक्स करनी होगी। पहले ऑल इंडिया कोटा (AIQ) राउंड 1 के बाद ही स्टेट काउंट राउंड 1 शुरू होगा।ऐसे में अगर आपका पहले AIQ में नहीं होता है तो स्टेट काउंसलिंग में हो सकता है। ठीक इसी प्रकार दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के लिए होगा। इसकी डेट वगैरह की जानकारी NMC और स्टेट गवर्नमेंट की काउंसलिंग बॉडी के नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
All India Quota (AIQ) 15% के लिए अनुमानित कट-ऑफ (2025)
कैटेगरी | अनुमानित कट-ऑफ (नंबर) |
General | 550-560 |
OBC | 550-560 |
EWS | 520-580 |
SC | 430-460 |
ST | 410-420 |
State Quota (85%) के लिए अनुमानित कट-ऑफ
कैटेगरी | अनुमानित कट-ऑफ (नंबर) |
General | 490-510 (राज्य अनुसार) |
OBC | 470-500 |
SC | 320-500 |
ST | 320-450 |
NEET UG Qualify Marks 2025
Category | Qualifying Percentile Criteria | Marks Range |
UR/EWS | ≥ 50th percentile | 686 – 144 |
OBC | > 40th but < 50th percentile | 143 – 113 |
SC | > 40th but < 50th percentile | 143 – 113 |
ST | > 40th but < 50th percentile | 143 – 113 |
UR/EWS & PWBD | > 45th but < 50th percentile | 143 – 127 |
OBC & PWBD | > 40th but < 45th percentile | 126 – 113 |
SC & PWBD | > 40th but < 45th percentile | 126 – 113 |
ST & PWBD | > 40th but < 45th percentile | 126 – 113 |
NEET UG Cut off 2025
- Result – Click Here
- Result Regarding Notice – Click Here
- Official Website – Click Here